प्रयागराज, जनवरी 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेसी महात्मा गांधी के नाम पर संचालित मनरेगा योजना को वापस लाने के लिए अभियान छेड़ेंगे। शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी के अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में सोमवार दोपहर हुई मासिक समीक्षा बैठक में कहा गया कि केंद्र सरकार मनरेगा समाप्त कर विकसित भारत जी राम जी योजना के जरिए महात्मा गांधी के नाम को मिटाना चाह रही है, लेकिन कांग्रेस किसान बिल की तरह मनरेगा कानून वापस लाने के लिए मजबूर करेगी। यह भी कहा कि एसआईआर से सही मतदाताओं के नाम हटाए जाने को हर हालत में जुड़वाया जाएगा, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को फार्म छह वितरित भी किया गया। इस दौरान किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, तस्लीमुद्दीन, सुष्मिता यादव, ज़िया उबेद, प्रतिमा त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, मानस शुक्ला, अरशद अली आदि मौजूद रहें।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.