धनबाद, अप्रैल 4 -- झारखंड में जदयू के इकलौते विधायक सरयू राय ने हेमंत सोरेन को बिना भाजपा एवं कांग्रेस के सरकार बनाने की सलाह दी है। यदि हेमंत सोरेन इस तरह की पहल करते हैं तो सरयू राय ने सरकार को समर्थन देने की बात कही। शुक्रवार को सरयू राय धनबाद के सोनारडीह में भू-धंसान का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। राय बोले कि हेमंत सोरेन बिना भाजपा-कांग्रेस के सरकार बना सकते हैं। झामुमो, राजद, माले सहित अन्य की मदद से बहुमत का आंकड़ा जुटाया जा सकता है। कांग्रेस और झामुमो में इन दिनों संबंध बेहतर नहीं हैं। झामुमो को कांग्रेस अन्य राज्यों में चुनाव में हिस्सा नहीं दे रही है। यही वजह है कि असम में झामुमो कई सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। इसलिए चुनाव बाद झारखंड में भी सियासी हलचल के संकेत हैं।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.