रांची, मार्च 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, क्षेत्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री टी. मुचिराय मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 23 मार्च 1931 को भगत सिंह के बलिदान ने देश में आजादी की जो ज्वाला भड़काई, उसी के फलस्वरूप 1947 में भारत स्वतंत्र हुआ। वक्ताओं ने टी. मुचिराय मुंडा को 'छोटानागपुर का गांधी' बताते हुए झारखंड के विकास और संगठन में उनके असाधारण योगदान को याद किया।मौके पर राकेश सिन्हा, सोनाल शांति, राजन वर्मा, सुरेन राम, जगदीश साहु, खुर्शीद हसन रूमी, राजेश चन्द्र राजू, टिंकू वर्मा, फिरोज रिजवी, नरेन्द्र लाल गोपी, सतीश महतो, प्रभ...