कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को किया निष्कासित
अल्मोड़ा, सितम्बर 4 -- मुकेश सक्टा , अल्मोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने जागेश्वर विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष विशन सिंह बिष्ट को निष्कासित किया है। भोज की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बीते कुछ समय से उनकी ओर से संगठनात्मक और पार्टी कार्यक्रमों में अपेक्षित सहभागिता नहीं की जा रही है। साथ ही संगठन की ओर से सौंपे दायित्वों का निर्वहन नहीं किया जा रहा है। इस लापरवाही के चलते उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष पद से निष्कासित किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.