कानपुर, अप्रैल 26 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सर्व ब्राह्मण विकास परिषद की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत बर्रा चार में मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने कहा कि ब्राह्मणों को एक होकर अपनी एकता का प्रदर्शन करना होगा। कांग्रेस ने हमेशा ब्राह्मणों का सम्मान किया है। यूपी की राजनीति को ही लीजिए, आजतक कांग्रेस ने ही ब्राह्मण को मुख्यमंत्री बनाया है। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा समाज को जोड़ने का काम किया है। मौजूदा समय में ब्राह्मण समाज अनदेखी का शिकार है। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मणों ने समाज को नई दिशा दी है। यह भी पढ़ें- ब्राह्मण समाज की एकजुटता का किया आह्वान राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर अवस्थी ने कहा कि सियासी मोह ...