लखनऊ, अगस्त 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के बतौर अध्यक्ष तीन साल पूरे होने पर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कांग्रेसजनों ने कहा कि अजय राय के नेतृत्व में पार्टी का उत्तर प्रदेश में लगातार संगठन मजबूत हुआ है।इस मौके पर कहा गया कि आम जनता के मुद्दों पर पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ती रही, जिसका परिणाम आज पूरे प्रदेश में दिख रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर में चंदा एवं चढ़ावा चोरी का मामला हो, प्रदेश के सभी 75 जनपदों में किसी भी तहसील या ब्लाक के कहीं भी आम नागरिकों के प्रति अत्याचार या अपराध हुए हर जगह वह स्वयं पहुंचकर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार के विरूद्ध पूरी ताकत के साथ खड़े रहे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रे...