बुलंदशहर, जुलाई 12 -- मिशन-2027 के तहत संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को निशंक भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने की। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित कर संगठन विस्तार व जनसंपर्क अभियान की रणनीति पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव प्रदेश की दिशा तय करेगा और कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर जनता के बीच पार्टी की नीतियों व जनहित के मुद्दों को पहुंचाएंगे।बैठक यह भी पढ़ें- Balrampur News: पीडीए सम्मेलन में सपाइयों ने भाजपा की नीतियों...