कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन कर भाजपा को करेगी सत्ता से बाहर
गाजीपुर, अगस्त 21 -- जमानियां। स्थानीय एवं भदौरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक नगर स्थित एक लॉन में शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक के समक्ष अपने विचार रखे। एआईसीसी सचिव एवं पर्यवेक्षक पूनम पासवान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अलोकतांत्रिक तौर-तरीकों का मुकाबला संगठन सृजन से निकले कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जिस तरह व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है, कार्यकर्ता लोकतांत्रिक ढंग से लड़कर उसका करारा जवाब देंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में आगामी चुनावों में पार्टी मजबूत प्रदर्शन कर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि संगठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.