पटना, नवम्बर 25 -- कांग्रेस बिहार चुनाव में हार की दिल्ली में समीक्षा करेगी। इसके लिए पार्टी मुख्यालय में 27 नवंबर को बिहार के नेताओं की बैठक बुलाई गई है। इसमें पार्टी के सभी 61 प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र की रिपोर्ट देंगे। हार के बाद बिहार कांग्रेस में बवाल मचा हुआ है। पार्टी ने 43 नेताओं को नोटिस दिया है, सात को निष्कासित किया है। बावजूद टिकट बंटवारे का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। नाराज गुट पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात को दिल्ली में डेरा जमाए हुए है। इस बीच चुनाव में खराब प्रदर्शन की समीक्षा बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में जीते हुए छह विधायकों सहित सभी 61 प्रत्याशी, पार्टी के सभी सांसद, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा आदि शामिल होंगे। पार्टी के प्रदर्शन पर सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.