खगडि़या, मार्च 28 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि समर्पित कांग्रेसजनों की आगामी 21 अप्रैल को खगड़िया जिला मुख्यालय में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वही आगामी 3 अप्रैल से खगडिया, समस्तीपुर और सहरसा जिला के प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर कांग्रेस बचाओ यात्रा जारी रहेगी। यह बातें शनिवार को नगर पंचायत के विवाह भवन करना में खगड़िया के पूर्व सदर विधायक छत्रपति यादव ने एक पत्रकार वार्ता में कही। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता कुन्दन कुमार सिन्हा, प्रदेशस्तरीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता नागेन्द्र पासवान विकल, स्थानीय नेता महेंद्र त्यागी, अमरेंद्र, दीपक कुमार सिंह, बालेश्वर शर्मा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...