खगडि़या, अप्रैल 3 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि शहर के केएन क्लब में आगामी 21 अप्रैल को कांग्रेस बचाओ सम्मलेन शहर के केएन क्लब में होगा। जिलेवार कांग्रेस बचाओ सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारी तहत यह सम्मेलन होगा। यह बातें पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने गुरुवार को मानसी में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा महासम्मेलन में लिये गए निर्णय के तहत दिल्ली मे धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंदन सिन्हा, विनय राम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बुद्धन यादव, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष संतोष चन्द्रवंशी, सुरेश कुमार साह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.