पटना, मार्च 12 -- कांग्रेस बचाओ महासम्मेलन 17 मार्च को पटना में होगा। कांग्रेस विक्षुब्ध गुट ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को पटना में आयोजित प्रेसवार्ता में गुट के नेताओं ने दावा किया कि इसमें सभी जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। एआईसीसी सदस्य आनंद माधव, पूर्व विधायक छत्रपति यादव, वरीय नेता नागेंद्र पासवान विकल, वसी अख्तर ने यह दावा किया है। नेताओं ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतिनिधियों के साथ-साथ एआईसीसी प्रतिनिधि, जिलों के पदाधिकारी और कई वरीय कांग्रेसी शामिल होंगे। आनंद माधव ने कहा कि इसके जरिए कार्यकर्ता संगठन में सक्रिय एजेंटों को हटाने का आह्वान करेंगे। पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास उत्सव हॉल में आयोजन होगा। पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के विश्वास को पुनः स्थापित करना इसका उद्देश्य है।

हिंदी हिन...