कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का कौड़िहार में स्वागत
गंगापार, अगस्त 2 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं एससी-एसटी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम का कौड़िहार बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व पीसीसी सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष पांडेय ने किया। आशीष पांडेय ने बताया कि राजेंद्र पाल गौतम आठ अगस्त को प्रयागराज में आयोजित होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में शामिल होने आए थे। इलाहाबाद से लखनऊ जाते समय कौड़िहार बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा की। यह भी पढ़ें- सरकार ने शिक्षा महंगी और रोजगार मुश्किल किया : राजेंद्र यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.