कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को लिखा पत्र, एसडीएम पर हमले में कार्रवाई की मांग
हरदोई, जून 10 -- हरदोई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। इसमें शाहाबाद तहसील में उप जिलाधिकारी पर जानलेवा हमले, अवैध खनन की शिकायतों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने यह प्रकरण गंभीरता से उठाया है। सीएम को लिखे पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा पर शासकीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान हुआ कथित जानलेवा हमला सिर्फ एक प्रशासनिक अधिकारी पर नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में कानून के शासन, प्रशासनिक निष्पक्षता, सरकारी अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। घटना की पृष्ठभूमि में अवैध खनन, निर्माण संबंधी अनियमितताओं व प्रभावशाली राजनीतिक तत्वों के हस्तक्षेप के आरोप जुड़े हैं। यह भी पढ़ें- एसडीएम पर हमले के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.