लखनऊ, मार्च 2 -- ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई की शहादत पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पुराने लखनऊ के शिया बाहुल्य इलाकों में पहुंचे। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की और शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद से मुलाकात की। अजय राय ने कहा कि आयतुल्लाह अली खामेनेई ने आत्मसमर्पण करने के बजाए बहादुरी को चुना। हम सब उनकी शहादत को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शहादत पर मोदी सरकार की चुप्पी बहुत शर्मनाक है। अजय राय ने कहा कि भारत और ईरान के बहुत पुराने संबध रहे हैं। जिसको वर्तमान भाजपा सरकार ने अपने कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए तोड़ दिया है। इस मौके पर मौलाना शफीक शफक, शमील शम्सी, फैजी जैदी, अब्दुल्लाह शेर खा, आशीष दीक्षित समेत नगर कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.