देहरादून, मार्च 1 -- पौड़ी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पाबौ में लोगों के साथ खेली होली। रविवार को सिमखेत से गोदियाल पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ होते हुए पाबौ खेल मैदान पहुंचे। पुलिस भी यहां व्यवस्था में तैनात रही। यहां गोदियाल ने लोगों के साथ होली खेली। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ ही पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता और जिला पंचायत सदस्य चेत सिंह, पार्टी प्रवक्ता राजेश चमोली आदि भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...