देहरादून, जनवरी 2 -- श्रीनगर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल शनिवार को श्रीनगर में अंकिता भण्डारी को न्याय दो पद यात्रा निकालेंगे। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल और मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल शनिवार को सुबह 11 बजे श्रीनगर के चुंगी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ गोला बाजार तक अंकिता भंडारी को न्याय दो पद यात्रा निकालेंगे। कहा कि पदयात्रा के बाद स्थानीय गोला बाजार में प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कहा कि गोदियाल रात्रि विश्राम श्रीनगर में करेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे। घिल्डियाल और नेगी ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.