लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ। मेदांता अस्पताल में भर्ती कांग्रेस प्रदेश अजय राय की तबीयत में सुधार है। मौजूदा समय में श्री राय का इलाज क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप दुबे एवं उनकी टीम की निगरानी में चल रहा है। उपचार से उनका सोडियम स्तर को नियंत्रित एवं स्थिर किया गया है। एक मई को अजय राय अचेत अवस्था में इमजरेंसी में लाया गया था। प्रारंभिक जांच में उनके खून में सोडियम का स्तर कम था। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। उन्हें अभी भी आईसीयू में डॉक्टरों की सतत निगरानी में रखा गया है। यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री के स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन-पूजन यह भी पढ़ें- शुगर के मरीजों की एआई से 24 घंटे निगरानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...