कन्नौज, अप्रैल 13 -- आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के तालग्राम कट पर सोमवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। फर्रुखाबाद जाते समय जैसे ही उनका काफिला तालग्राम कट पर पहुंचा। पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष शाकिर हुसैन सिद्दीकी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय मिश्रा, रमेश चंद्र सविता, शशिकांत गुप्ता, विकास मिश्रा, सत्येंद्र त्रिपाठी, कलीम खान, माया प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.