कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आज जनपद में करेंगे प्रवास
मथुरा, जून 12 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 12 जून (आज) मथुरा-वृंदावन एवं गोवर्धन के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी मथुरा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यतेन्द्र मुकद्दम ने दी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष अपराह्न 3 बजे वृंदावन स्थित होटल में मथुरा महानगर कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहेंगे। बैठक के उपरांत अजय राय पत्रकार वार्ता करेंगे। इस दौरान वे जनपद से जुड़े विभिन्न स्थानीय मुद्दों, जिनमें यातायात व्यवस्था, यमुना शुद्धिकरण, बढ़ती अव्यवस्थाएं तथा आमजन की समस्याएं शामिल हैं, पर कांग्रेस का पक्ष रखेंगे और मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देंगे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आज जनपद में करेंगे प्रवास इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.