गोरखपुर, मार्च 9 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय मंगलवार की सुबह 10:50 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट आएंगे। एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से संतकबीरनगर धीरेंद्र पाण्डेय के गांव बरगदवा माफी जाएंगे। जहां शोक संतप्त धीरेंद्र पाण्डेय को उनके पुत्र आकाश पाण्डेय के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। बता दें कि मोहद्दीपुर-चारफाटक ओवरब्रिज पर होली वाली रात में नशे में धुत फॉर्च्यूनर चालक गोल्डेन साहनी ने एमबीबीएस के छात्र आकाश पाण्डेय और उमेश शर्मा को रौंद दिया था, आकाश की मौके और उपचार के दौरान गुरुवार की रात में उमेश शर्मा की मौत हो गई थी। आकाश बीआरडी मेडिकल कालेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष रवि प्रकाश निषाद ने पार्टी पदाधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.