कन्नौज, अप्रैल 13 -- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को छिबरामऊ पहुंचे, वहां उन्होंने कांग्रेस नेता संजय पौल के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और पार्टी के लिए उनके योगदान को याद किया। मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अमेरिका अनावश्यक रूप से ईरान पर दबाव बना रहा है। उनका आरोप था कि अमेरिका जबरदस्ती समझौता कराने की कोशिश कर रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर देश के लोग चिंतित हैं और ऐसे में भारत के नागरिक ईरान के लोगों के साथ खड़े हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के चुनाव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.