गोरखपुर, जनवरी 7 -- सहजनवा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन और स्वागत कार्यक्रम के चलते लगे जाम के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का काफिला भी कुछ देर तक फंसा रहा। जाम खुलने के बाद जैसे ही उनका काफिला सहजनवा क्षेत्र के कालेसर जीरो प्वाइंट पहुंचा, वहां पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के नेतृत्व में कालेसर जीरो प्वाइंट पर अजय राय का भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष महराजगंज के फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन व स्वागत कार्यक्रम के कारण कुछ समय के लिए आवागमन रोक दिया गया था, जिससे मार्ग पर जाम लग गया। इसी दौरान कांग्रेस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.