कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, सांसद-विधायक दिल्ली तलब
रांची, अक्टूबर 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड समेत देशभर से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी सांसद-विधायक दिल्ली बुलाए गए हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेनुगोपाल ने सभी राज्यों को अत्यंत आवश्यक सूचना दी है। उन्होंने सभी को 11 अक्तूबर की रात या फिर 12 अक्तूबर को सुबह तक दिल्ली पहुंचने का निर्देश दिया है। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को साथ लाने का निर्देश दिया गया है। राज्य के सभी सांसदों, विधायकों-विधान पार्षद (जहां हैं) और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके अलावा केसी वेणुगोपाल ने आने वाले सांसद, विधायक, विधानपार्षदों की संख्या वाट्सएप पर मांगी है। यह भी पढ़ें- Balia News: दिल्ली में आंदोलन को लेकर जिले में भी अलर्ट साथ ही, राज्य के कितने लोग आ रहे हैं, इसकी भी संख्या देनी होगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.