इटावा औरैया, मार्च 24 -- कस्बा के महावीर नगर मोहल्ले में बिजली उपभोक्ता शिवपाल सिंह कश्यप की सदमे से हुई मौत के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी सक्रिय हो गई है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा। यह प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में महावीर नगर स्थित पीड़ित के घर पहुंचेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेगा और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर उत्पन्न परिस्थितियों का जायजा लेकर आगे की रणनीति और आवश्यक कदमों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.