रांची, अगस्त 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस कमेंटी का एक प्रतिनिधिमंडल महासचिव आलोक कुमार दूबे, डॉ. राजेश गुप्ता, राजीव रंजन प्रसाद, फिरोज रिजवी मुन्ना, अभिषेक साहू व मेंहुल दूबे के नेतृत्व में उद्योग संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा व समिति के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। कमेटी ने रांची स्थित हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के समग्र पुनरुद्धार, आधुनिकीकरण, वित्तीय पुनर्गठन व उत्पादन क्षमता के पुनर्स्थापन को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय समिति के समक्ष एचईसी की वर्तमान स्थिति, कर्मचारियों की समस्याओं व संस्थान की उत्पादन क्षमता को पुनः पटरी पर लाने की आवश्यकता से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं को रखा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: एचईसी सीएमडी से यूनियन नेताओं ने मुलाकात...