रांची, अगस्त 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जेपीएससी व जेएसएससी अभ्यर्थियों की विभिन्न मांगों और परीक्षा प्रक्रियाओं में सामने आ रही अनियमितताओं को लेकर रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में राज्य सरकार द्वारा गठित समिति के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री सुदिव्य सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा और संजय यादव से मुलाकात कर अभ्यर्थियों की समस्याओं, उनकी चिंताओं और परीक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधारों पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रियों को विस्तृत मांग-पत्र सौंपते हुए 14वीं जेपीएससी परीक्षा को तत्काल रद्द करने समेत अन्य मांग की। यह भी पढ़ें- झारखंड में छात्रों और सरकार के बीच बन गई बात, लेकिन एक शर्त पर नहीं बन रही सहमति यह भी पढ़...