भदोही, जुलाई 15 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नर्दिेशन में डीघ में दलित नाबालिग संग हुई जघन्य घटना के संबंध में गठित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी व जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

पारिवारिक मुलाकात प्रतिनिधिमंडल में शामिल महिला सदस्य मंजू संत एवं शबाना खातून ने पीड़िता से बंद कमरे में मुलाकात कर हाल जाना। पीड़ित परिवार ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि घटना में तीन लोगों के नाम सामने आने के बावजूद अभी तक केवल एक ही आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। परिवार ने मेडिकल परीक्षण तथा एफआईआर दर्ज करने में हुई देरी का भी आरोप लगाया। साथ ही परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी की। इस दौरान भगवती प्रसाद च...