बिजनौर, अप्रैल 6 -- तालिब-खालिद प्रकरण में कांग्रेस के प्रस्तावित प्रतिनिधिमंडल को जिला कारागार जाने से पहले ही पुलिस ने रोक दिया। कुछ नेताओं को उनके घरों पर ही नजरबंद किया गया, जबकि अन्य को पार्टी कार्यालय पर ही रोक लिया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री ओमवती, जिलाध्यक्ष हेनरीता सिंह, शहर अध्यक्ष हुमायूं बेग, पूर्व प्रदेश सचिव नीरज चौधरी, मुनीश त्यागी व चितवन शर्मा शामिल थे। जिन्हें सोमवार को जिला कारागार में बंद कारोबारी तालिब बंधुओ से मुलाकात करने जाने वाला था।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिला अध्यक्ष हेनरीता सिंह, पूर्व मंत्री ओमवती देवी पूर्व आईएएस आरके सिंह व शहर अध्यक्ष हुमायूं बेग को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया, जबकि चितवन शर्मा, नीरज चौधरी, विक्रम सिंह और अनिल त्यागी ...