देवघर, अप्रैल 18 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी आवास में मारगोमुंडा प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी ने बैठक कर पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया। इस संबंध में पार्टी के पदाधिकारी ने जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को संयुक्त हस्ताक्षरित इस्तीफा पत्र भेज दिया है। इस्तीफा पत्र में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, तस्लीम अंसारी, प्रखंड महासचिव शहबाज खान, समीउद्दीन अंसारी, गोपाल राय, नसरुल अंसारी, बलराम तिवारी, बदरुद्दीन अंसारी, मंडल अध्यक्ष मनोज पंडित, महेंद्र नापित, पंचायत अध्यक्ष मो. मसुदुद्दीन अंसारी, समसुद्दीन अंसारी, मुन्ना मिर्घा, नाजिम खान, इम्तियाज अंसारी, चिराउद्दीन अंसारी आदि ने जिक्र करते हुए कहा है कि प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयशंकर शरण द्वारा इस्तीफा देने के बाद उनलोगों का प्रखंड पदाधिकारी के पद पर बने रहने का...