बोकारो, अप्रैल 19 -- चास। चास प्रखंड के रानीपोखर रामडीह में शनिवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी भाग- 2 की ओर से अभिनंदन सह प्रखंड संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नवनियुक्त अध्यक्ष गुलाम हसन व संचालन जमील अख्तर ने किया। पार्टी मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ कार्य करने को कहा गया। मौके पर जिलाध्यक्ष जवाहरलाल माहथा ने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव, पंचायत, प्रखंड व जिला के विभिन्न समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर है। चास प्रखंड भाग - 2 में तीन प्रकार के क्षेत्र है। जिसमें पंचायत, नन पंचायत व बोकारो सेक्टर क्षेत्र शामिल है। इन तीनों क्षेत्र में समस्याएं अलग-अलग है। यह भी पढ़ें- पचमो में विस्थापित मुद्दे पर त्रिपक्षीय वार्ता जिसमें मुख्य रूप से नन पंचायत को पंचायत में शामिल करने की मांग पर प्राथमिकता ...