हल्द्वानी, मई 11 -- कालाढूंगी। कालाढूंगी में एक निजी बैंकेट हॉल में सोमवार को कांग्रेस का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। नव नियुक्त कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पांडे और महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष रंजीत कौर का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल ने कहा कि आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मोबाइल पर संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें। इस दौरान जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य अरनव कंबोज, संजय बिष्ट, मनोहर आर्या, कमल अधिकारी, राजकुमार प...