चंदौली, दिसम्बर 28 -- चंदौली- पीडीडीयू नगर हिटी। ज़िला कांग्रेस कमेटी चंदौली की ओर से रविवार को द्वारा चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान देश में पार्टी की ओर से दिये गये योगदान को वक्ताओं ने चर्चा किया। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वह पार्टी है जिसने महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सुभाषचंद्र बोस, सरदार पटेल, मौलाना आजाद और लालबहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी। अन्याय, अत्याचार, दमन और हिंसा के खिलाफ सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे को अपना हथियार बनाया। लोकतंत्र, समानता, न्याय और एकजुटता के लिए अथक संघर्ष किया। उस भारतीय राष्ट्रीय कां...