रांची, मई 4 -- नामकुम, संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में माधो कच्छप को प्रदेश संयुक्त सचिव बनाए जाने पर नामकुम, टाटीसिल्वे और तुपुदाना क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि माधो कच्छप मिलनसार और सबको साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति हैं, जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। माधो कच्छप ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी लगन और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान पर उनका विशेष फोकस रहेगा। उनकी नियुक्ति पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, अजय नाथ शाहदेव, रामा खालखो, रिया तिर्की, नामकुम प्रखंड प्रमुख आशा कच्छप, सतीश पंडा, अशोक मिश्रा, विजय टोप्पो, रमेश पांडेय, दिनेश प्रामाणिक, पंचू तिर्की सहि...