बोकारो, दिसम्बर 26 -- चास प्रतिनिधि। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव सह झारखंड प्रदेश के सह प्रभारी भूपेंद्र मारावी ने गुरुवार को बोकारो परिसदन में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, बेरमो विधायक अनुप सिंह, अनुपमा सिंह, बोकारो जिलाध्यक्ष जवाहरलाल महथा सहित अन्य शामिल रहे। इस दौरान पार्टी की मजबूती सहित आगे की कार्य योजनाओं पर चर्चा करते हुए प्रदेश के सह प्रभारी ने विभिन्न दिशा निर्देश दिया। भूपेंद्र मारावी ने कहा कि कांग्रेस के 140 वे स्थापना दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर लिया गया है। इसको सफल बनाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है। उन्होंने कांग्रेस संगठन को सशक्त व मजबूत बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.