जहानाबाद, फरवरी 25 -- नेताओं ने कहा, कांग्रेस ने महिलाओं को पंचायत स्तर पर सबसे पहले 33 प्रतिशत दिया था आरक्षण गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करने का लिया गया संकल्प जहानाबाद, निज संवाददाता। संगठन सृजन अभियान के तहत रतनी फरीदपुर प्रखंड के सरता ग्राम में पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक नीतू वर्मा जी ने भाग लिया।बैठक को संबोधित करते हुए भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि हमे संगठन को गांव से मजबूत करना है, गांव के ऊर्जावान युवा एवं महिला को संगठन से जोड़कर बूथ कमिटी से लेकर जिला तक सशक्त संगठन खड़ा करना है,जिसमें अधिक से अधिक नए लोगों को मौका दिया जाएगा।बैठक में उपस्थित महिलाओं को कहा कि आप आधी आबादी हैं, कांग्रेस में महिलाओं को पंचायत ...