रामगढ़, अगस्त 9 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ परिसदन सभागार में शनिवार को रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सह रामगढ़ विधायक ममता देवी की अध्यक्षता में पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुआ। मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति रही। बैठक में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्...