गोड्डा, जून 2 -- बसंतराय। बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में जमाल कॉम्प्लेक्स परिसर में कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजीमुद्दीन (मो अल्लिम) ने की। बैठक में कांग्रेस नेता आलमगीर आलम, अरशद वहाब, मुस्तफा कमाल, मो. महीर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- एसआइआर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टिप्सबैठक की चर्चा बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक गतिविधियों तथा जनहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से मतदाता सूची से नाम हटने के मामलों पर चिंता व्यक्त की गई। जिला अध्यक्ष या...