झांसी, मई 18 -- झांसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस देशराज रिछारिया व शहर कांग्रेस कांग्रेस मनोज गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें पिछले दिनों पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई की बात रखी। कहा कि कांग्रेस की मांग है कि वर्तमान प्रदेश और देश की सरकार अपने पूरे कार्यकाल में फेल नजर आई। जिलाधिकारी से यह मांग की कि जल्द ही हमारी बात शासन तक नहीं पहुंचाई गई और अगर पेट्रोल डीजल के दामों में कमी न की गई तो कांग्रेसी पूरी झांसी की जनता के साथ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन इस दौरान सुधांशु त्रिपाठी राहुल रिछारिया राजेंद्र सिंह यादव अरविंद बबलू आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ...