नई दिल्ली, मार्च 11 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस और इसके नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्हें देश में हो रहे विकास की जानकारी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पश्चिम एशिया संकट के मुद्दे पर राजनीति कर रही है। मोदी ने केरल की अपनी यात्रा के दौरान 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केरल की जनता अब एलडीएफ (वाम लोकतांत्रिक मोर्चा) और यूडीएफ (संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा) की राजनीति से आगे बढ़ने के लिए तैयार है। केरल में एलडीएफ और यूडीएफ सरकारों के बारी-बारी से सत्ता में आने का सिलसिला राज्य के हित में अब समाप्त होना चाहिए। उन्होंने केरल क...