रामनगर, फरवरी 21 -- रामनगर, संवाददाता। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एआई इम्पेक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने शहीद स्मारक से लखनपुर चुंगी तक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा चन्दन सिंह बिष्ट ने कहा कि जब देश वैश्विक मंच पर तकनीकी प्रगति और नवाचार के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है, तब इस प्रकार का अव्यवस्थित और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश आर्या, युवा मोर्चा पीरूमदाारा मंडल अध्यक्ष अर्जुन रावत, भाजपा नगर महामंत्री नवीन करगेती, शलभ मित्तल, मदन जोशी, सत्यप्रकाश शर्मा, कपिल रावत, यतिन रोतेला, रोहित मेहरा, छात्र संघ उपाध्यक्ष मनोज पाण्डे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.