मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को लेकर पहुंचे एआईसीसी पर्यवेक्षक मानस चौधरी ने बुधवार को कार्यकर्ताओं से बात की। पहले वह तिलक मैदान स्थित जिला कार्यालय पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं से मुखातिब पर्यवेक्षक ने पूछा कि कैसा संगठन चाहते हैं। इस पर सबने अपनी-अपनी राय रखी। इस दौरान पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी, कृपाशंकर शाही व अन्य नेताओं के अलावा पार्टी के सभी नगर अध्यक्ष रितेश कुमार संजु, मोजक्किर रहमान, सविता श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे। इसके बाद मुशहरी प्रखंड अध्यक्ष कृष्णमुरारी सिंह की अध्यक्षता में पर्यवेक्षक ने मुशहरी प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ बातचीत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.