नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 1956 में केंद्रीय खनन और पेट्रोलियम मंत्रालय को सेराजुद्दीन एंड कंपनी को बेच दिया था। दुबे की ओर से साझा किए गए दस्तावेजों के अनुसार, सेराजुद्दीन एंड कंपनी मध्य 20वीं सदी में एक प्रमुख खनन कंपनी थी। यह मैंगनीज अयस्क के पट्टों को हासिल करने के लिए जानी जाती थी। बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया कि तत्कालीन खनन मंत्री केडी मालवीय की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एसके दास ने की थी। उन्होंने कहा कि मालवीय को 1977 में मुंबई हाई ऑयल घोटाले से संबंधित मामले में जेल हुई थी। हालांकि, 1980 में कांग्रेस सरकार ने ही इस मामले को वापस ले लिया था। यह भी पढ़ें- BJP को UP से पहले मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसके नाम की हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.