नई दिल्ली, अगस्त 25 -- कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन की तेजी से बढ़ती रोबोट तकनीक को भारत की सुरक्षा के लिए गंभीर चेतावनी बताया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत ने सैन्य तकनीक के क्षेत्र में तेजी नहीं दिखाई तो आने वाले समय में वास्तविक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। तिवारी ने मंगलवार को एक्स पर लिखा कि भारत को बहुत जल्द LAC पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की रोबोट सेना से मुकाबला करना पड़ सकता है। उन्होंने चीन के रोबोट के तेजी से हो रहे डेवलपमेंट हवाला देते हुए कहा कि यह भारत के लिए आत्ममंथन का समय है। यह भी पढ़ें- तरुण तेजपाल को जेल जाना ही होगा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी याचिका मनीष तिवारी के मुताबिक, भारत खुद को उभरती वैश्विक शक्ति बताता है, लेकिन टेक्निकल कंपटीशन में चीन से काफी पीछे है। उन्होंने यह भी दावा किया कि चीन 75 अहम तक...