लखनऊ, मार्च 31 -- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नक्सल-मुक्त भारत की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयासों की मंगलवार को सराहना करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसका नेतृत्व हमेशा इन विध्वंसक तत्वों के प्रति नरम रुख अपनाता रहा। नक्सलियों के खिलाफ जब-जब कड़ी कार्रवाई हुई, तब-तब कांग्रेस और गांधी परिवार को सबसे अधिक पीड़ा हुई।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के लौह संकल्प ने देश को दशकों तक जकड़े रखने वाले लाल आतंक की कमर तोड़ दी है। जो क्षेत्र कभी नक्सलियों के कब्जे में थे, वहां आज विकास, विश्वास और राष्ट्रभक्ति की नई धारा प्रवाहित हो रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी राज्य सरकारों के सशक्त प्रयासों को प्रोत्साहित नहीं ...