हरिद्वार, जुलाई 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लखनऊ में रोड़ शो में भगवान हनुमान की वेशभूषा में एक व्यक्ति से नृत्य कराने को ईष्ट देवताओं का अपमानजनक बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की है। सोमवार को ऋषिकुल कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि ईष्ट देवताओं की वेशभूषा धारण कराकर राजनीति में इस्तेमाल किया जाना गलत है। आलोक शर्मा ने कहा कि भगवान राम के मंदिर में चंदा चोरी जैसी घटनाओं पर भी भाजपा के नेता चुप्पी साधे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Delhi News: हनुमान वाले वीडियो पर भाजपा माफी मांगे : केजरीवाल निश्चित रूप से जनता इनको सबक सिखाने का काम करेगी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी,मनोज सैनी, विकास ...