कांग्रेस ने सीनियर सिटीजनों की समस्याओं का मुद्दा उठाया
देहरादून, मार्च 19 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने शहर में हो रही दुर्घटनाएं, यातायात व्यवस्था में सुधार किए जाने, जगह-जगह अवैध तरीके से बिक रही शराब एवं सीनियर सिटीजनों की समस्याओं का मुद्दा एसपी ट्रैफिक के समक्ष उठाया। पूर्व विधायक राजकुमार ने मांगों से संबंधित ज्ञापन उन्हें भेजा। पूर्व विधायक राजकुमार ने ज्ञापन में कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बिल्कुल बिगड़ी हुई है। स्कूलों की छुट्टी होती है तो लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। स्कूलों में बाहर सुबह व छुट्टी के वक्त पुलिस व्यवस्था की जाए। हर तिराहे, चौराहे पर पुलिस व ट्रैफिक व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मलिन बस्तियों में, कालेज, स्कूलों के आसपास व अन्य जगहों पर अवैध तरीके से शराब बिक रही है उसे शीघ्र ही बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि साथ ही ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.