कांग्रेस ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
बलिया, मार्च 18 -- बांसडीह। सीएचसी अगऊर में विगत कई माह से खराब एक्स-रे मशीन को ठीक कराने को लेकर बुधवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्साधिकारी आनंद सिंह को पत्रक सौंपकर जल्द से जल्द मशीन ठीक कराने की मांग किया। अभिजीत तिवारी सत्यम ने कहा कि एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण क्षेत्र के आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द एक्स-रे मशीन को ठीक नहीं कराया गया तो युवा कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर अमन सिंह, हिमांशु सिंह , दिग्विजय पासवान, मन्नू कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.