कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ निकला पैदल मार्च
हरिद्वार, जुलाई 24 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पैदल मार्च निकला। नगर कोतवाली से सुभाष घाट होते हुए वापस कोतवाली पर पैदल मार्च समाप्त किया। शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि जंतर मंतर पर पूरे देश के युवा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार युवाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खराब होता है। युवाओ पर लाठीचार्ज करना बहुत ही निंदनीय है। पूर्व दर्जाधारी डॉ. संजय पालीवाल, अशोक शर्मा ने कहा कि सरकार एक मंत्री का इस्तीफा नहीं ले सकी और बातें जनहित की करती है। यह भी पढ़ें- Gaya News: पेपर लीक मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.