कांग्रेस ने सदभावना मार्च निकालकर किया सत्याग्रह
गिरडीह, अगस्त 15 -- गिरिडीह। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को गिरिडीह कांग्रेस कार्यालय से सद्भावना मार्च निकालकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया गया। यह विरोध हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद भाजपा के सहयोगी संगठन द्वारा रैली स्थल पर गंगाजल से शुद्धिकरण का अनुष्ठान किए जाने के खिलाफ किया गया। सत्याग्रह को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि यह कृत्य अत्यंत स्तब्धकारी एवं निंदनीय है। यह केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था, समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय और प्रत्येक नागरिक की गरिमा पर सीधा प्रहार है। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का मार्च-सत्याग्रह ऐसी भेदभावपूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.